उमरिया के गुलाल की राजधानी में रही धूम
उमरिया संपादकीय
होली के अवसर पर भोपाल हाट में दो दिवसीय विशेष होली मेला 28 फरवरी से 01 मार्च को आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित किए जा रहे इस मेले में होली के दृष्टिगत विशेष उत्पाद लेकर विभिन्न जिलों के ग्रामीण अंचलों से समूहों की दीदियो ने भाग लिया।मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुला रहा।भोपाल में आयोजित होली मेले में उमरिया जिले कि स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किये गए हर्बल गुलाल के स्टॉल लगाए गए, जो लोगो के लिए लोकप्रिय रहे।
महिलाओं का कहना है कि यह हर्बल गुलाल में किसी भी प्रकार का रसायन उपयोग नही किया गया है। हर्बल गुलाल से त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नही पहुचता है। अब तक 30 किलो से अधिक हर्बल गुलाल का विक्रय किया जा चुका है। हर्बल गुलाल की बिक्री से हमारे व्यापार में भी वृद्धि हुई है। त्योहार के समय महिलाओं की आय में वृद्धि करने के लिए यह होली मेला कारगर साबित हुआ है।
विदित हो कि भोपाल में आयोजित होली मेले में उमरिया जिले कि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए हर्बल गुलाल के स्टॉल का राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अवलोकन किया तथा महुआ की बिस्किट का स्वाद चखकर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
0 Comments