🔸कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किया मंडला रोड राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण
डिंडोरी
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने डिंडौरी से मंडला रोड राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने घरनदी पर बनाए जा रहे पुल के निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को निर्देश दिए कि बरसात प्रारंभ होने से पूर्व सड़क निर्माण के साथ सभी पुलों का कार्य पूर्ण किया जाए। ठेकेदार द्वारा कार्य जून माह तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि सड़क निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत शहपुरा, ग्राम पंचायत किशनपुरी सहित अन्य ग्रामों की पेयजल व्यवस्था की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया कि पेयजल लाइनों की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, जिससे ग्रामीणों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की समस्या न हो।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क निर्माण कार्य डीपीआर में निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही गुणवत्तापूर्ण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments