चौकी मजना पुलिस की तत्परता — नकबजनी प्रकरण में आरोपी को चिन्हित कर मशरूका किया गया जब्त
टीकमगढ़

जिला टीकमगढ़ में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में घटित नकबजनी एवं चोरी जैसे अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ कर चोरी गए मशरूका की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के निर्देशन में चौकी मजना पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं कड़ी मेहनत से कार्रवाई करते हुए चोरी के प्रकरण में त्वरित सफलता प्राप्त की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना देहात के अपराध क्रमांक 75/26 धारा 331(4), 305(बी) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में एक आपे टैक्सी से एक्साइड कंपनी की बैटरी चोरी कर ली गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज यादव पिता रतिराम यादव निवासी मजना को चिन्हित कर घटना के 24 घंटे के भीतर चोरी गई एक्साइड कंपनी की बैटरी बरामद कर ली गई। इसके उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 सराहनीय पुलिस कार्रवाई

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक वीणा विश्वकर्मा (चौकी प्रभारी मजना), प्रधान आरक्षक 316 ताजुद्दीन खान, आरक्षक 205 हल्काई, आरक्षक 477 अंकित एवं आरक्षक 697 रितेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टीकमगढ़ पुलिस अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर तत्पर और प्रतिबद्ध है।