अवैध रेत परिवहन पर देवलोंद पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त
शहडोल
अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे शहडोल पुलिस के अभियान के तहत दिनांक 10.02.2026 को थाना देवलोंद पुलिस को अवैध रेत परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर थाना देवलोंद पुलिस द्वारा के थाना प्रभारी उ.नि. सुभाष दुबे के नेतृत्व में सहा.उप.नि. इन्दलाल पुरी, सउनि महेश झा, आर. अभिषेक तिवारी, आर. आदित्य सिंह एवं चालक रजनीश विश्वकर्मा के साथ ग्राम झिरिया मौहार के पास दबिश दी गई।
मौके पर एक लाल रंग का बिना नंबर का मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर व ट्राली में आधी ट्राली रेत भरा हुआ पाया गया। मौके पर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम ददोल बैस पिता मंगलदीन बैस, निवासी ग्राम झिरिया थाना देवलोंद जिला शहडोल (म.प्र.) बताया। रेत परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। उक्त ट्रैक्टर-ट्राली एवं रेत जप्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹4,83,500/- (ट्रैक्टर-ट्राली ₹4,80,000/- एवं रेत ₹3,500/-) है।
आरोपी के विरुद्ध बी.एन.एस., खनिज अधिनियम एवं एम.व्ही. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा जप्त वाहन थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
0 Comments