Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्त

अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्त
मंडला

 खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां करते हुए प्राप्त शिकायतों के आधार पर तथा कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार 11 फरवरी को हिरदेनगर क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त एक वाहन, वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 7470 को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया। 
 उक्त संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में प्रभारी चौकी हिरदेनगर की सुपुर्दर्गी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments