अवैध खनिज भण्डारण करता हुआ एक डम्पर जब्त
ग्वालियर
जिले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत खनिज विभाग द्वारा बिलौआ के पास अवैध खनिज भण्डारण करता हुआ एक डम्पर जब्त किया गया है। डम्पर के मालिक के विरूद्ध अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण निवारण नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रही है।
खनिज अधिकारी श्री घनश्याम यादव ने बताया कि खनिज विभाग के माध्यम से जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बिलौआ के पास एक डम्पर जब्त किया गया है। डम्पर मालिक के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्रवाई विभाग स्तर पर की जा रही है।
0 Comments