Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 53 आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 53 आवेदकों की समस्याएं
उमरिया

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के दूर दराज से आए 53 आवेदको की समस्याओं को सुना तथा समस्याओ के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया। 

जनसुनवाई में सुरेन्द्र सिंह रायपुर ग्राम ने पशु सेड निर्माण एवं मजदूरी का भुगतान कराने, राजू रैदास ग्राम भरौला ने नक्शा तरमीम कराने, मो०खालिक कैंप ने झुग्गी झोपडी का पट्टा दिलाने, हीरा सिंह ग्राम बरबसपुर ने विकलांग पेंशन दिलाने, सरपंच ग्राम मुंडा ने उचित मूल्य दुकान स्वीकृत कराने, सुशील चंद रैदास वार्ड पार्षद क्रमांक 3 ने श्मशान घाट से सिध्द बाबा तक तार बदलवाने, फेरन सिंह ग्राम पंचायत कोटरी ने पुत्र की मौत बाणसागर नदी मे डूबने से होने पर मुआवजा राशि दिलाने, सियाराम मेहरा ग्राम बरबसपुर ने अमृत सरोवर तालाब निर्माण में ट्रेक्टर से गिराई गई मिट्टी ढुलाई का भुगतान कराने तथा सीताशरण ग्राम बेल्दे ने पीएम आवास दिलाने संबंधी आवेदन किया । 

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, डिप्टीे कलेक्टर कमलेश नीरज सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे । 

Post a Comment

0 Comments