Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध रेत परिवहन पर जयसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

अवैध रेत परिवहन पर जयसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त
शहडोल

जिला शहडोल में अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09.02.2026 की रात्रि में थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा कस्बा भ्रमण एवं आरोपी तलाश के दौरान भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेरीमार नाला से एक पावट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर अवैध रेत लोड कर चिंतराव की ओर जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस दल ग्राम चिंतराव पहुंचा, जहां दुर्गा मंदिर तिराहा के पास एक पावर ट्रेक ट्रैक्टर रेत से लोड होकर आते पाया गया। वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम सुनील कुमार श्रीवास्तव पिता स्व. नंदकिशोर श्रीवास्तव, उम्र 55 वर्ष, निवासी चिंतराव, थाना जयसिंहनगर का होना बताया। ट्रैक्टर-ट्राली की जांच करने पर उसमें खनिज रेत लोड पाई गई। चालक से उक्त रेत के परिवहन एवं विक्रय संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
उक्त कृत्य बीएनएस एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत दंडनीय पाए जाने पर ट्रैक्टर मय ट्राली एवं लोड रेत को दिनांक 10.02.2026 को थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया। जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्राली एवं रेत की कुल अनुमानित कीमत ₹3,03,000/- (रुपये तीन लाख तीन हजार मात्र) आंकी गई है। जप्त संपत्ति को सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा गया है।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में आर. नीरज शुक्ला, आर. रोहित यादव एवं आर. अंकित यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments