जयसिंहनगर पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब
शहडोल
दिनांक 03.02.2026 को फरियादी निवासी थाना जयसिंहनगर क्षेत्र, जिला शहडोल (म.प्र.) द्वारा थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री, उम्र 17 वर्ष 01 माह है। फरियादी के रिश्तेदारी में जाने पर उसे सूचना मिली की उसकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद नाबालिग का कोई पता नहीं चल सका है। फरियादी द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।
उक्त रिपोर्ट पर थाना जयसिंहनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर निरंतर पतासाजी की गई। जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 10.02.2026 को अपहृत नाबालिग बालिका को कस्बा जयसिंहनगर से सुरक्षित अवस्था में दस्तयाब किया गया है। दस्तयाबी उपरांत नाबालिग बालिका के परिजनों को सूचित कर उक्त बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरी. अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में उ.नि. जीवन सिंह टेकाम, आर. उदयभान सिंह, आर. सुमित गुर्जर एवं म.आर. खुशबू लोधी की सराहनीय भूमिका रही।
0 Comments