Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश: विकासखंड जुन्नारदेव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को बताए गए आत्मनिर्भरता के गुण

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश: विकासखंड जुन्नारदेव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को बताए गए आत्मनिर्भरता के गुण
छिदवाडा़ 

म.प्र. शासन द्वारा निर्देशित ग्रामोदय से अभ्युदय म.प्र. अभियान का आयोजन म.प्र.जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव में पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव की अध्यक्ष श्रीमती निमांशी रामपुरे के साथ मिलकर नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड नंबर-13 में आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक जागरूकता की दृष्टि से सशक्त बनाना रहा।
       इस अवसर पर महिलाओं को परामर्शदाता श्रीमती योगिता मर्सकोले द्वारा महिला सशक्तीकरण, नशामुक्ति अभियान एवं जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई एवं परामर्शदाता श्रीमती दीपा मेश्राम द्वारा योग एवं ध्यान के माध्यम से नशे से दूर रहने, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। महिलाओं को यह भी बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में प्रमाण आधारित जानकारी प्रस्तुत की गई तथा महिलाओं को अधिक से अधिक जागरूक होकर इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं ने इसमें सक्रिय सहभागिता निभाई।
       कार्यक्रम का समापन महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री इशरत मंसूरी, सचिव श्रीमती पिंकी साहू, श्रीमती रितु उईके, श्रीमती माया नागवंशी, श्रीमती नूरनाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा डहरिया, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती सुषमा एवं श्रीमती मंजू, श्रीमती अनिता, श्रीमती नसीम, श्रीमती खुशबु, श्रीमती सुनीता व श्रीमती लीला उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments