अवैध पेट्रोल एवं डीज़ल विक्रय पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
दतिया
जिला प्रशासन दतिया द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीज़ल के भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन में संयुक्त दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भांडेर रोड, दतिया निवासी श्री सचिन पाल के पास से 60 लीटर पेट्रोल तथा उनाव रोड, दतिया निवासी श्री शिशुपाल गुर्जर के पास से 25 लीटर पेट्रोल अवैध रूप से भंडारित एवं विक्रय करते पाए जाने पर जप्त किया गया।
अवैध गतिविधियों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0 Comments