निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाने सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश
उमरिया
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने मानपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बचहा,सलैया,बड़छड़, अमरपुर में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने ग्राम पंचायत बचहा में 12 लाख रूपये की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन, 37.5 लाख रूपये की लागत से बन रहे ग्राम पंचायत भवन, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 9 लाख रूपये की लागत से बन रहे तालाब का अवलोकन किया,जो पूर्णता की ओर होना पाया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत सलैया में बन रहे पंचायत भवन लागत 37.5 लाख रू0, ग्राम पंचायत बड़छड मे बन रहे ग्राम पंचायत भवन लागत 37.5 लाख रूपये, सामुदायिक भवन तथा ग्राम पंचायत अमरपुर में पीएम जन मन योजना के तहत 12 लाख रूपये की लागत से बन रही आंगनवाड़ी केंद्र, निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन 37.5 लाख रूपये का निरीक्षण किया ।
⏩सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि समस्त निर्माण कार्यो को पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जाए। साथ ही समस्त निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि यहां के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।
ग्राम पंचायत अमरपुर के निरीक्षण के दौरान उन्होने हितग्राही मूलक योजना मां की बगिया की हितग्राही सुखमंती साहू एवं लक्ष्मी साहू की बगिया का अवलोकन किया । जहां पर गढ्ढे खुदा होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 50 फलदार पौधो का रोपण मां की बगिया मे किया जाना है। निरीक्षण के समय कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा सुगंध प्रताप सिंह,सेक्टर उपयंत्री अमृतलाल गुप्ता, संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच, सचिव उपस्थित रहे।
0 Comments