Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

स्थाई वारंटों की तामील में चौकी झींकबिजुरी पुलिस की कार्यवाही

*स्थाई वारंटों की तामील में चौकी झींकबिजुरी पुलिस की कार्यवाही
शहडोल 

माननीय न्यायालय थाना जैतपुर चौकी झींकबिजुरी द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों के वारंटों की तामील में चौकी झींकबिजुरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
1. आरसीटी नंबर 249/2019, धारा 294, 323, 506, 341 आईपीसी के प्रकरण में आरोपी संतोष उर्फ भैया द्विवेदी, पिता राजेंद्र उर्फ लाला द्विवेदी, निवासी रूपौला के विरुद्ध माननीय न्यायालय जैतपुर द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त वारंट की तामील करते हुए आरोपी को दिनांक 27/01/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
2. आरसीटी नंबर 738/17, धारा 294 आईपीसी के प्रकरण में आरोपी प्रेमलाल, पिता बेसाहू लाल पाव, निवासी सगरा टोला, थाना जैतपुर के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए आरोपी को दिनांक 27/01/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जैतपुर में पेश किया गया।
3. आरसीटी नंबर 228/24, धारा 296 बीएनएस के प्रकरण में आरोपी श्यामसुंदर, पिता सुखदेव सिंह गोड, उम्र 42 वर्ष, निवासी कुटेला, चौकी झींक, बिजुरी, थाना जैतपुर के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए आरोपी को दिनांक 27/01/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जैतपुर में प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आर.पी. वर्मा, आरक्षक  इंद्र बहादुर एवं आरक्षक  लालमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments