Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नियम विरूद्ध संचालित मिले पाँच क्लीनिक सील


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिकों का किया औचक निरीक्षण 
 ग्वालियर

नियमों के विपरीत संचालित हो रहे अस्पताल व क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैं। इन निर्देशों के पालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमिततायें सामने आने पर 5 क्लीनिको को सील कर दिया गया है। साथ ही इन क्लीनिको के संचालकों  के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इन पांचों क्लीनिक संचालकों ने सीएमएचओ कार्यालय में नियमानुसार पंजीयन नहीं पाया गया है। 
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि मोतीझील स्थित तिवारी क्लिनीक का निरीक्ष्ण किया। वहां तिवारी क्लीनिक के संचालक गिर्राज शर्मा के पास बीएचएमएस की डिग्री है, लेकिन वह एलीपैथी उपचार कर रहा था।  शर्मा क्लीनिक के संचालक विनोद गोस्वामी के पास जीएनएम की डिग्री है, इसी प्रकार पुरानी छावनी में गीता सिकरवार क्लीनिक की संचालिका गीता सिकरवार के पास एएनएम की डिग्री मिली। यह सभी एलोपैथी इलाज कर रहे थे।  जबकि रायरू में बंगाली क्लीनिक की जांच की गई वहां पर प्रदीप राय मिले जो 12वीं पास हैं और एलोपैथी उपचार कर रहे थे। वहीं रायरू में ही नेहा स्वास्थ्य सदन क्लीनिक की जांच की वहां पर राजेंद्र सिंह राजपूत एलोपैथी उपचार करते मिले,राजेंद्र के पास बीएचएमएस की डिग्री है। 
 इस प्रकार की अनियमिततायें पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के लिये गई टीम में डॉ. उमेश मौर्य व शाखा प्रभारी पुरेन्द्र सिंह राजपूत शामिल थे। 

Post a Comment

0 Comments