Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अतिक्रमण निरोधक कार्रवाई


अवैध गुमठियाँ हटाईं, एक गुमठी जप्त
छिड़वाड़ा 

नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा आज निरीक्षण कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान आदिवासी संग्रहालय के पास अवैध रूप से स्थापित गुमठियाँ पाई गईं। वहीं खजरी जाने वाले मार्ग पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा बाँस-बल्लियाँ एवं तिरपाल लगाकर अतिक्रमण किया गया था।
     अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौके पर पहुँचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गुमठियों को हटाया गया। इस दौरान एक गुमठी को जप्त कर फटका मशीन पहुँचाया गया। साथ ही सब्जी विक्रेताओं द्वारा लगाए गए बाँस-बल्लियाँ एवं तिरपाल भी हटवाए गए।
      दस्ते द्वारा संबंधित विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में दोबारा बाँस-बल्लियाँ अथवा तिरपाल लगाकर अतिक्रमण न करें। नगर निगम की ओर से सभी  से अपील की है कि किसी भी प्रकार का अवैध स्थायी या अस्थायी ढांचा न बनाएं तथा नियमों का पालन करते हुए ही अपना व्यवसाय संचालित करें।

Post a Comment

0 Comments