Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नर्मदापुरम को मिली ऐतिहासिक सौगात


प्रतिभूति कागज कारखाना में नवीन पेपर मशीन स्थापना को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति
सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी के प्रयासों से 1788 करोड़ की राशि स्वीकृत

नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नर्मदापुरम स्थित प्रतिभूति कागज कारखाना के आधुनिकीकरण और विस्तार की मांग को समय समय पर उठाया है। इस विषय को उन्होंने लोकसभा में वित्त मंत्रालय के समक्ष भी उठाया था एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के समक्ष SPM के विकास और नई पेपर मशीन स्थापना की मांग के परिणाम स्वरूप भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम प्रतिभूति कागज कारखाना (Security Paper Mill - SPM) के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए ₹1788 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इस राशि का उपयोग कारखाने की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए किया जाएगा। यह परियोजना कारखाने के लिए एक महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य देश में बैंक नोटों और अन्य सुरक्षा-संबंधित कागजात की बढ़ती मांग को पूरा करना है। जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

यह उल्लेखनीय है कि यह स्वीकृति नर्मदापुरम-होशंगाबाद लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों और प्रभावी पहल का प्रतिफल है। उनके द्वारा लगातार विषय को संसद एवं संबंधित मंत्रालयों के समक्ष प्रभावी रूप से रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप यह राष्ट्रीय महत्त्व की परियोजना साकार हो सकी।

प्रतिभूति कागज कारखाना, भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (SPMCIL) की एक प्रमुख इकाई है, जो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील कागज आवश्यकताओं की पूर्ति करती है। वर्तमान में संचालित पुरानी मशीनों के स्थान पर नवीन अत्याधुनिक पेपर मशीन की स्थापना से उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस परियोजना से न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा सुदृढ़ होगी, बल्कि नर्मदापुरम क्षेत्र में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, औद्योगिक सुदृढ़ीकरण,स्थानीय युवाओं को तकनीकी अवसर तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए के लिए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया गया है।

क्षेत्रवासियों ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय नर्मदापुरम को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाला सिद्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments