थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर युवती की फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शहडोल
थाना ब्यौहारी पुलिस ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण:- दिनांक 05.01.2026 को फरियादिया द्वारा अपनी माता के साथ थाना उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादिया ने बताया कि वर्ष 2023 में इस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी अमित साहू से जान पहचान हुई थी।
आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए युवती के अश्लील वीडियो बिना उसकी जानकारी के रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद आरोपी ने युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और 28.08.2024 से लगातार अश्लील वीडियो वायरल करने लगा। आरोपी युवती को डरा-धमकाकर रुपयों की मांग भी कर रहा था, शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना ब्यौहारी में आरोपी के विरुद्ध धारा (भारतीय न्याय संहिता) एवं धारा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (I.T. Act) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 28.01.2026 को त्वरित कार्यवाही करते हुए ब्यौहारी पुलिस द्वारा आरोपी अमित साहू पिता मनोहर साहू (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम बड़छड़, चौकी अमरपुर, थाना इंदवार, जिला उमरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही उपुअ ऋषभ छारी ब्यौहारी के नेतृत्व में, थाना प्रभारी उनि.बालकरण प्रजापति, प्रआर. महेन्द्र पाल शुक्ला , आरक्षक गंगा सागर गुप्ता, आरक्षक पंकज महरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 Comments