Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

लीनेस क्लब बुढ़ार ने संकट मोचन स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

लीनेस क्लब बुढ़ार ने संकट मोचन स्कूल में जरूरतमंद  बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
राजू अग्रवाल

 लीनेस क्लब बुढ़ार द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा की भावना के साथ 25 जरूरतमंद बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना एवं उन्हें आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लीनेस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती बिंदा भगत ने की।  कार्यक्रम के दौरान बच्चों से गणतंत्र दिवस, देश और तिरंगे से संबंधित छोटे-छोटे प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने पर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
लीनेस क्लब की सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनसे संवाद किया और उन्हें प्रेमपूर्वक मार्गदर्शन दिया। बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी।
अध्यक्ष श्रीमती बिंदा भगत ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियाँ बांटना ही सच्ची सेवा है। सचिव श्रीमती अंजू दुआ एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना ओझा ने भी भविष्य में ऐसे सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम में लीनेस क्लब के सदस्य अंजू अग्रवाल, नागमणि मानिकपुरी, अंजना जैन अंजुमिश्रा ,ज्योति खनूजा, आरती खनूजा,रजनी जैन श्यामा गुप्ता, सरिता अग्रवाल साधना अग्रवाल, शैला गुप्ता उपस्थित रही

Post a Comment

0 Comments