Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

भ्रष्टाचार के आरोपी प्रधानाध्यापक की विदाई पर उठे सवाल; सम्मान के नाम पर 'पाप' छिपाने की कोशिश?

भ्रष्टाचार के आरोपी प्रधानाध्यापक की विदाई पर उठे सवाल; सम्मान के नाम पर 'पाप' छिपाने की कोशिश
​    शहडोल दिनेश चौधरी

शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार की दीमक लगाने वाले एक लोक सेवक को विदाई के बहाने 'महिमामंडन' करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम अरझुला के *शासकीय विद्यालय में पदस्थ प्रधानाध्यापक कामता प्रजापति, जो वर्तमान में राज्य* शिक्षा केंद्र से लेकर जिला स्तर तक की गंभीर जांच के घेरे में हैं, उनकी सेवानिवृत्ति या विदाई समारोह को लेकर ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों में भारी आक्रोश है।जांच के बीच सम्मान की तैयारी सूत्रों के अनुसार, भ्रष्टाचारी कारनामों के लिए चर्चित प्रधानाध्यापक की विदाई में कुछ लोग उन्हें 'रामायण' और 'गीता' जैसे पवित्र ग्रंथ भेंट कर सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जिस व्यक्ति के कार्यकाल की जांच स्वयं विभाग के उच्चाधिकारी कर रहे हों,  क्या धार्मिक ग्रंथों की आड़ में उनके द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार को ढंकने का प्रयास किया जा रहा है?जागरूक नागरिकों का कहना है कि जब मामला कलेक्टर और संभागीय  आयुक्त स्तर तक पहुंच चुका है और जांच प्रक्रियाधीन है, तो ऐसे में शासकीय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित करना न्याय प्रक्रिया को चुनौती देने जैसा है। भ्रष्टाचार के आरोपी को 'नायक' की तरह विदा करना उन ईमानदार शिक्षकों और विभाग की छवि पर गहरा प्रहार है, जो पारदर्शिता की बात करते हैं।

*​क्या कहते हैं ग्रामीण

नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया— "प्रधानाध्यापक के कारनामे किसी से छुपे नहीं हैं। शासन-प्रशासन जांच कर रहा है, यह सराहनीय है। लेकिन उनकी विदाई में धर्म का सहारा लेकर जो सम्मान दिखाया जा रहा है, वह असल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने वालों का मनोबल तोड़ने जैसा है।"

*​प्रशासन की भूमिका पर नजर 

अब देखना यह होगा कि क्या जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के आला अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप करते हैं? क्या एक आरोपित अधिकारी को विभागीय विदाई के नाम पर सरकारी संसाधनों का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी?
*सजग नागरिक शहडोल की अपील

हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जब तक जांच पूरी न हो, ऐसे किसी भी सार्वजनिक सम्मान पर रोक लगाई जाए ताकि समाज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा संदेश जा सके।
 "भ्रष्टाचार की जांच या सम्मान की तैयारी? करकटी के इस मामले ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। 

Post a Comment

0 Comments