Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कृषि वर्ष 2026 में किसानों को नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी देने कृषि रथ एक महीने तक करेगा भ्रमण


जनपद पंचायतवार कृषि रथ के भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित

शिवम कुशवाहा

 प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। किसानों को नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुझावों की जानकारी देने हेतु जायद खरीफ एवं रबी फसलों की बुवाई के एक माह पूर्व कृषि रथ के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इस दौरान किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कराया जाएगा। कृषि रथों के भ्रमण का जनपद पंचायतवार रूट चार्ट निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित चार्ट के अनुसार कृषि से संबद्ध विभागों के अधिकारी तथा कृषि वैज्ञानिक भ्रमण कर किसानों को जानकारी देंगे। 
सोहागपुर जनपद पंचायत में 16 जनवरी को कृषि रथ नदना, नवलपुर एवं धुरवार, 17 जनवरी को हर्री, कंचनपुर, एवं विक्रमपुर में, 18 जनवरी को चिटुहला, धनपुरा एवं चौराडीह ग्रामों में तथा 19 जनवरी को बरतरा, गोपालपुर, सरई कांपा एवं 20 जनवरी को धनपुरी, गरफदिया एवं बम्हौरी ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेंगा। रथ के नोडल अधिकारी श्रीमती सुभद्रा परस्ते कृषि विस्तार अधिकारी मोबाईल नंबर 8319365110 है। रथ के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल की  वैज्ञानिक डॉ. अल्पना शर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी  ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, सहकारिता विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, वनपाल, आंगनवाड़ी सहायिका तथा प्रगतिशील कृषक भ्रमण करेंगे। 
बुढार जनपद पंचायत में कुषि रथ 20 जनवरी को साखी, विरौड़ी एवं जैतपुर पंचायतांें में, 21 जनवरी को कदौरी, खोहर, बलभद्रपुर, पंचायतों में 22 जनवरी को सेजहाई, कुम्हेडिन, खम्हरिया पंचायतों में भ्रमण करेगा। नोडल अधिकारी शिशुपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ कृषि विकास अकिधकारी मो0 9691820934 है। रथ के साथ श्री भागवत पेन्द्रो प्रोग्राम असिस्टेंट कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल तथा संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, सहकारिता विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, वनपाल, आंगनवाड़ी सहायिका तथा प्रगतिशील कृषक भ्रमण करेंगे। 
गोहपारू जनपद पंचायत में 17 जनवरी को कृषि रथ बुढ़नवार, सुडवार एवं असवारी, 18 जनवरी को देवरी, पैलवाह, गोडारू, 19 जनवरी को सकरिया, बोचकी, देवदहा, 20 जनवरी को करूआ, सेमरा, लामर ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा। नोडल अधिकारी श्री सीबी बागरी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मो0 9425355902 है। रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक चौहान कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल तथा संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, सहकारिता विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, वनपाल, आंगनवाड़ी सहायिका तथा प्रगतिशील कृषक भ्रमण करेंगे। 

जनपद पंचायत जयसिंहनगर कृषि रथ 17 दरौड़ी, गजनी एवं जगड़ा, 18  जनवरी को गंधिया, भठिगवां कला, सीधी, 19 जनवरी को रिमार, भर्री एवं महुआ टोला, 20 जनवरी को पटेरिया टोला, पथरवार एवं चरहेट ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेंगा।  नोडल अधिकारी श्री धर्मेन्द्र बागरी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मो0 7047543132 है। रथ के साथ प्रोग्राम असिस्टेंट डॉ. नितिन सिंघई कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल तथा संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, सहकारिता विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, वनपाल, आंगनवाड़ी सहायिका तथा प्रगतिशील कृषक भ्रमण करेंगे। 
जनपद पंचायत ब्यौहारी में कृषि रथ 17 जनवरी को कल्हारी, खुटेहरा एवं भोलहरी, 18 जनवरी को नौढ़िया, धांधोकुई एवं खैरा, 19 जनवरी को भोलहरा, चरका, बोकरा-बोकरी, 20 जनवरी को चचाई, जगमल एवं गाड़ा ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेंगा।  नोडल अधिकारी श्री अभिषेक तिवारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मो0 7217242923 है। रथ के साथ संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, सहकारिता विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, वनपाल, आंगनवाड़ी सहायिका तथा प्रगतिशील कृषक भ्रमण करेंगे।

Post a Comment

0 Comments