शहडोल अर्जुन सोनी
बिलासपुर जोन के डीआरएम श्री राकेश रंजन जी बुढार नगर मे अल्प प्रवास पर पहुंचे एवं क्षेत्र के समाजसेवी नागरिक जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए बुढ़ार नगर परिषद की अध्यक्ष प्रथम नागरिक श्रीमती शालिनी सरावगी जी एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल बुढार के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सोनी जी के नेतृत्व में एक प्रस्ताव बना कर के बिलासपुर जोन के डीआरएम श्री राकेश रंजन जी को सोपा गया जिसमें सर्वप्रथम शहडोल अमरकंटक नेशनल हाईवे पर रेलवे के द्वारा ओवर ब्रिज बनाया गया जिसमें काफी गड्ढे हो गए उसके विषय में डीआरएम साहब को अवगत कराया गया वहीं बुढार नगर में सब्जी मंडी जो रोड के ऊपर लगती है उसे विषय पर रेलवे की खाली जमीन पर माननीय डीआरएम महोदय जी को स्थल निरीक्षण कराया गया और उनको दिखाया गया कि यह खाली तथा बुढ़ार परिषद को देदी जाय जिससे ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी व्यापारी गरीब किसानों को सब्जी लगाने की सुविधा उपलब्ध हो और रोड में अब व्यवस्थित न फैले।
वही रिजर्वेशन काउंटर पूर्व में 6 घंटा निर्धारित कर दिया था जिसे मौखिक रूप से नगर परिषद के अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष अर्जुन सोनी जी के द्वारा डीआरएम को अवगत कराया गया जिसे उन्होंने अस्वस्थ करते हुए नगर के नागरिकों को यह कहा कि तत्काल इसकी सुविधा आपको मिलेगी जो कि आज 28/12/2025 से सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक अब 14 घंटे के लिए चालू कर दिया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सोनी के द्वारा माननीय बिलासपुर जोन के डीआरएम श्री राकेश रंजन जी को अवगत कराया गया बुढ़ार नगर में लगभग डेढ़ सौ गांव एवं दो नगर परिषद एक नगर पालिका क्षेत्र आता है जिसका इकलौते रेलवे स्टेशन बुढ़ार है जिसमे कई कमियां है इस विषय उन्होंने बताया कि बुढ़ार नगर के प्लेटफार्म नंबर 1.2.3 में समुचित लाइट व्यवस्था न होने से आम नागरिकों को परेशानी होती है वही बुढ़ार रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1.2.3 के यात्री शेड विस्तार किया जाए जो बरसात एवं धूप में आम नागरिक काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता तथा दुर्ग निजामुद्दीन सप्ताहिक ट्रेन एवं दुर्ग उधमपुर द्वे ट्रेन को बुढ़ार मे ठहराव कई अनुमति दी जाय वही बुढ़ार प्लेटफॉर्म 1.2.3 में कोच डिस्प्ले प्ले बोर्ड की आवश्यकता है उसे तत्काल लगवाने की व्यवस्था कराई जाए, इसके लिए क्षेत्र के नागरिकों ने क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यापित किया आभार
आपकी रही उपस्थित
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, दातुमल विसनदासानी वरिष्ठ समाज से रोहणी गर्ग,पार्षद जुली जैन,पार्षद सविता सिँह,पार्षद सुमित्रा नामदेव, संतोष प्रजापति, मनीष चमड़िया, प्रभु दास जगवानी,
यश तलरेजा,आनंद नपित,नीरज शर्मा, शिव गुप्ता आदि अन्य समाज सेवीयो नागरिकों की उपस्थिति रही हैं।
0 Comments