Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना सिंहपुर द्वारा जुआ एक्ट के तहत 07 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख से अधिक की सामग्री जप्त*

शहडोल शिवम कुशवाहा

शहडोल पुलिस द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही करते हुए थाना सिंहपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। दिनांक 23/12/2025 को थाना सिंहपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम केलमनिया बंधा के ऊपर चल रहे जुआ की सूचना पर दबिश दी गई।
थाना सिंहपुर द्वारा दबिश के दौरान मौके से ₹27,000/- नगद, कुल 03 चार पहिया वाहन (स्कार्पियो, क्रेटा, आर्टिका), 09 मोबाइल फोन, तास के पत्ते तथा वाहनों की डिक्कियों से तास की 22 गड्डियाँ जप्त की गईं। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹36,17,000/- है।

 *मौके से निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया* 

1.  दिलीप सोनी पिता स्व. नागेश्वर प्रसाद सोनी, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 31, किरन टॉकीज के पास,          
     शहडोल थाना कोतवाली जिला शहडोल (म.प्र.)
2.  आसिप अली पिता ताहिर अली, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 28, ईरानी मोहल्ला, शहडोल थाना कोतवाली   
     जिला शहडोल (म.प्र.)
3.   रज्जू पटेल उर्फ राजकुमार पटेल पिता लल्लवा पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम केरहा, थाना सिंहपुर जिला   
      शहडोल (म.प्र.)
4.   सिराज उल्ला खान पिता अतीउल्ला खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 03, छोटी मस्जिद के पास, सोहागपुर
5.   राजेश जेठानी उर्फ कालू पिता नरेश जेठानी, उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 32, किरन टॉकीज के पीछे, शहडोल
6.   बीरेन्द्र मिश्रा पिता स्व. पारसनाथ मिश्रा, उम्र 40 वर्ष, निवासी पसान, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर
7.   अजीत दासवानी पिता विजय दासवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 17, राजेन्द्र टॉकीज के पास, शहडोल उक्त कार्यवाही में अन्य आरोपी रामजी शर्मा निवासी सिंहपुर, सुनील पटेल एवं संजय पटेल निवासी केरहा, फरीद खान एवं तरवेज खान निवासी खैरहा पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है । थाना सिंहपुर में अपराध धारा जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया जाकर गिरफ्तारशुदा आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 *सराहनीय भूमिका-*

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एम.एल.राहंगडाले के नेतृत्व में, सउनि राजेश कुमार जाटव, सउनि. लोलर प्रसाद मिश्रा, सउनि शुभवंत चतुर्वेदी, सउनि.दीपक सिंह परिहार, प्रआर.मनीष सिंह, प्रआर. ईश्वर सिंह, प्रआर. सत्यनारायण पाण्डेय, आर.हीरालाल, आर विकाश आर.रावजी, आर, जोगेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments