Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना गोहपारू पुलिस द्वारा घर में चोरी के प्रकरण का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

*थाना गोहपारू पुलिस द्वारा घर में चोरी के प्रकरण का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार -* 
शहडोल 

थाना गोहपारू में अपराध क्रमांक 244/26, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 28.06.2026 को फरियादी पटवारा सिंह पिता लल्लू सिंह उम्र 55 वर्ष, निवासी देवरी नं. 02, थाना गोहपारू द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22/23.06.2026 की रात्रि में वह अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर आंगन में सोया था। सुबह उठने पर घर का दरवाजा खुला मिला तथा कमरे में रखी पेटी खुली हुई थी। पेटी में रखी तीन लरी करधन, नगदी 70,000 रुपये एवं वीवो कंपनी का Y-91 मोबाइल फोन चोरी होना पाया गया।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संदेही लवकुश विश्वकर्मा पिता संजय विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष, मोहन यादव पिता राममनोहर यादव उम्र 19 वर्ष एवं दिनेश केवट पिता दीनबंधु केवट उम्र 27 वर्ष, सभी निवासी ग्राम पैलवाह, थाना गोहपारू से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर प्रत्येक आरोपी से 1,500-1,500 रुपये नगदी जप्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
सराहनीय भूमिका: उपरोक्त दोनों प्रकरणों में चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी में थाना प्रभारी गोहपारू निरीक्षक रामकुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्र.आर. दशरथ सिंह, प्र.आर.  दलबीर सिंह, प्र.आर. विजय कुमार मेहरा, आर. अजीत कुमार यादव, आर. राजकुमार रघुवंशी, आर.  संजय बैगा एवं आर. मोनू शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments