Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

सिलेंडर की किल्लत और ऋचा गैस एजेंसी के संचालक सहित मैनेजर और कर्मचारियों की भारी लापरवाही आई सामने

एचपी ऋचा गैस एजेंसी के संचालक और मैनेजर पर गंभीर आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश
शहडोल संपादकीय

 जिले की एचपी ऋचा गैस एजेंसी के संचालक एवं मैनेजर अमृत तोमर पर उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर वितरण में लापरवाही और मनमानी के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि गैस बुकिंग के 14 दिन बाद भी घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि नियमानुसार गैस बुकिंग के बाद लगभग तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी की जानी चाहिए, लेकिन एजेंसी में इस व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के अधिकारियों की उदासीनता अथवा कथित मिलीभगत के कारण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होना शेष है।
लगातार हो रही देरी से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments