Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

झूठी शिकायत दर्ज कर परिवार को फंसाने की साजिश का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

झूठी शिकायत दर्ज कर परिवार को फंसाने की साजिश का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

शहडोल रोहित वर्मा

गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम खन्नौधी की एक महिला ने अपने बेटों के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल से निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति ने रंजिशवश उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाने के उद्देश्य से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि शिकायत में दर्ज घटनाक्रम और उसमें शामिल बताए गए लोगों का वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है।

ग्राम खन्नौधी निवासी लल्ली बाई कचेर, पति स्वर्गीय रामगोपाल कचेर ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि रंजीत तोमर नामक व्यक्ति ने गोहपारू थाने में उनके बेटों के विरुद्ध झूठी एवं निराधार शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं और उनका उद्देश्य केवल परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना तथा बेवजह कानूनी कार्रवाई में उलझाना है।

*नाबालिग बेटे से शराब के लिए मांगे गए थे पैसे*

महिला ने आवेदन में उल्लेख किया है कि 7 जुलाई 2026 की रात लगभग 8 बजे उनका 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र रोहित कचेर बाजार घरेलू सामान खरीदने गया था। आरोप है कि रास्ते में रंजीत तोमर ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब रोहित ने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और झूठी शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी गई।
महिला का कहना है कि इसी घटना के बाद उनके परिवार के खिलाफ मनगढ़ंत शिकायत तैयार कर पुलिस में दी गई, जिससे उन्हें और उनके बेटों को परेशान किया जा सके।

*घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे शिकायत में नामजद लोग*

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकायत में उनके बड़े पुत्र विकास कचेर तथा उनकी बहन के पुत्र शिवम कचेर को भी घटना में शामिल बताया गया है, जबकि दोनों कथित घटना के समय मौके पर मौजूद ही नहीं थे। महिला ने दावा किया है कि दोनों का इस पूरे घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है, इसके बावजूद उन्हें जानबूझकर शिकायत में शामिल किया गया है।

*झूठे प्रकरण में फंसाने की आशंका*

महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में कहा है कि यदि शिकायत की निष्पक्ष और गहन जांच नहीं कराई गई तो उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाकर गंभीर नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने आशंका जताई है कि शिकायतकर्ता द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर उनके परिवार को बदनाम करने और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई कराने का प्रयास किया जा रहा है।

*एसपी से की दो प्रमुख मांगें*

महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उनके बेटों के खिलाफ दर्ज शिकायत की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक उनके बेटों को बेवजह परेशान न किया जाए। उनका कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष तरीके से होगी तो पूरे मामले की सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी।

Post a Comment

0 Comments