Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बुढ़ार शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर जोर, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश

बुढ़ार शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर जोर, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश
दिनेश चौधरी की रिपोर्ट शहडोल 

 जिलाध्यक्ष अमिता चपरा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर हुई चर्चा

बुढार -भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार को बुढार मंडल के नगर बुढार स्थित शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक शक्ति केंद्र प्रभारी पुष्पेन्द्र ताम्रकार के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद बुढार की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी, जिला उपाध्यक्ष दौलत मनमानी, जिला मंत्री सौरव गोले, पूर्व जिला महामंत्री कैलाश विशनानी तथा बुढार मंडल अध्यक्ष अर्जुन सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से जनसंपर्क करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करने का आह्वान किया गया।

पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला होता है। वहीं, शालिनी सरावगी ने महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता से संगठन और अधिक सशक्त बनेगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की विचारधारा प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।

बैठक में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क गतिविधियों और शक्ति केंद्रों की नियमित बैठकों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया गया।

बैठक में बूथ अध्यक्ष सुनील गुप्ता, आनंद बारी, विकास गुप्ता, अभिलाष ताम्रकार सहित विजय ताम्रकार, अजीत जैन, अशोक सराफ, नीलेन्द्र द्विवेदी, दातू मल विशनानी, नमन ताम्रकार, सुधीर गुप्ता, शिव, आदित्य पाण्डे, सूरज गुप्ता, नीरज ताम्रकार, श्रीमती सुमित्रा नामदेव (पार्षद), श्रीमती साधना ताम्रकार, श्रीमती शशि ताम्रकार, श्रीमती सरिता ताम्रकार, श्रीमती शिप्रा ताम्रकार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर लगातार संवाद एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भाजपा का जनाधार और अधिक सुदृढ़ होगा तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0 Comments