भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72वां स्थापना दिवस
शहडोल
विश्व का प्रथम क्रमांक श्रमिक संगठन, भारतीय मजदूर संघ द्वारा अपना 72वां स्थापना दिवस 23 जुलाई 2026 को हर्षोल्लास के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया गया l भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध संगठन ओरिएंट पेपर मिल श्रमिक संघ एवं स्टाफ संघ अमलाई द्वारा संघ कार्यालय में भी संगीतमय श्री सुंदरकांड का पाठ भजन सांध्या एवं भोजन प्रसाद जैसे कई प्रकार के कार्यक्रम संपन्न किए गए l
ओरिएंट पेपर मिल स्टाफ संघ के महामंत्री श्री मृगेन्द्र सिंह ने सभी को स्थापना दिवस के साथ लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की l ओरिएंट पेपर मिल श्रमिक संघ के महामंत्री श्री प्रवीण कुमार शुक्ला जी में अपने संबोधन में बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल, मध्य प्रदेश में राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगडी जी के द्वारा स्थापित किया गया था जो आज शून्य से शिखर पर पहुंचकर विश्व का नंबर वन श्रमिक संगठन है l आज संगठन विभिन्न उद्योगों, उपक्रमों, कृषि व अन्य क्षेत्रों में श्रमिकों के अधिकार, कल्याण, उत्थान के लिए कार्य कर रहा है l समारोह में श्रमिक वर्ग एवं अमलाई पेपर मिल के प्रबंधन वर्ग के कई मुख्य अधिकारी उपस्थित रहेl श्रमिकों में उत्साह भरा हुआ था सभी श्रमिक
"देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम "
"बी.एम.एस. की क्या पहचान त्याग, तपस्या, और बलिदान जैसे नारों से जय घोष करते रहे l कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश प्रताप सिंह, शिवपाल मिश्रा,प्रताप माझी, प्रमोद यादव, राम अवतार, सुधीर मिश्रा, दीप राज सिंह, मोहन सिंह, अतुल मिश्रा, सुरेंद्र त्रिपाठी, अर्जुन जायसवाल एवं सैंकड़ो कार्यकर्ता, श्रमिक उपस्थित रहे l
0 Comments