जनगणना आदेशों की अवहेलना कर शिक्षकों के तबादले जारी
शहडोल
जनगणना कार्य के मद्देनज़र शासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद जिले में शिक्षकों के तबादले किए जाने का मामला सामने आने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जनगणना कार्य में नियुक्त शिक्षकों के तबादले किए जाने से प्रशासनिक निर्देशों के पालन पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। यदि संबंधित शिक्षक जनगणना कार्य से जुड़े हैं, तो ऐसे तबादले शासन के निर्देशों के विपरीत माने जा सकते हैं।
प्रमुख मामला
शहडोल जिले के संकुल केंद्र करकटी के मिडिल विद्यालय गोपालपुर में पदस्थ शिक्षक विजय सिंह हैं जब इनका ड्यूटी जनगणना में लगा हैं तो उसके बावजूद इनका और भी शिक्षकों का ट्रांसफर आदेश जारी कैसे हुआ । यह अपने आप मे भी एक बड़ा सवाल हैं कि शासन के आदेश और जारी किए निर्देश का पालन क्यों नहीं।
केंद्र सहित राज्य सरकार ने सभी विभागों को आदेशित किया है कि जनगणना के दौरान जिस व्यक्ति की ड्यूटी लगाई गई है उस शिक्षक/शिक्षिका का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। पर शहडोल के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास शहडोल कार्यालय के आदेश देखने के बाद अब ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि आदेश सिर्फ और सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं।
इस मामले में यह जानना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित स्थानांतरण किस आधार पर किए गए, क्या उन्हें शासन के निर्देशों से छूट प्राप्त थी, अथवा आदेशों की अनदेखी करते हुए तबादले किए गए।
अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पर हैं कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है या नहीं। अब देखना यह है कि शहडोल जिले में जनगणना के दौरान हुए शिक्षकों के ट्रांसफर अनुचित हैं या एक सोची समझी साजिश। इस मामले को लेकर अतिथि शिक्षकों में हड़कंप मच गया हैं क्योंकि जहाँ वो सालों से विद्यालय में पदस्थ थे अब उनकी जगह परमेंन्ट शिक्षकों को पदस्थ किया गया हैं।
इनका कहना हैं -
जब इस संबंध में बात करनी चाही तो
0 Comments