Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

एमआरपी से अधिक वसूल रहे राशि अम्बिकापुर की कंपनी मध्यप्रदेश के लोगों को लगा रही चुना

धनपुरी शराब दुकान में नहीं चस्पा क्यूआरकोड सतेंद्र का जलवा बरकरार


शहडोल शिवम कुशवाहा

जिले में नए आबकारी ठेका होते ही शराब दुकानों पर अनियमितताओं के आरोप सामने आने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) की मीरा लक्ष्मी एग्रो को शहडोल जिले सहित अन्य जगहों पर करीब 15 शराब दुकानों का ठेका मिला है। ठेका शुरू होते ही दुकानों पर मनमानी वसूली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। आपको बता दे कि आबकारी विभाग की नीति और आदेशो की अववेलन साफ तौर पर देखा जा सकता हैं। जहाँ क्यूआरकोड जस्पा वहाँ भी शराब से अधिक राशि वसूल रहे हैं। आपको बता दे आये दिन कही न कही शराब दुकानों में मारपीट जैसे घटना सामने आ रहा हैं लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग के मौजूदा अधिकारी किसी भी प्रकार का कोई ठोस कार्यवाही करने से मुकर रहे हैं।

स्थानीय लोगों और शराब उपभोक्ताओं का आरोप है कि दुकानों पर न तो रेट सूची प्रदर्शित की गई है और न ही निर्धारित कीमतों का पालन किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से प्रति बोतल 50 से 80 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी नई प्रिंट वाली शराब बाजार में नहीं आई है, फिर भी दुकानदार “नए रेट” का हवाला देकर पुराने स्टॉक को ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। आपको बता दे कि 2024-25 की शराब बुढ़ार सहित धनपुरी में दिया जा रहा हैं जिसकी सूचना आबकारी अधिकारी रजनीश त्रिपाठी को दिया गया। लेकिन उनके द्वारा यह बोला गया कि विभाग के तरफ से हर दुकानों में क्यूआरकोड चस्पा दिया गया हैं जो भी प्रिंट रेट से अधिक शराब नहीं लेना । प्राप्त जानकारी के अनुसार धनपुरी में सतेंद्र चंद्रवंशी की अंग्रेजी शराब दुकान में आज भी पुरानी शराब नए दामों में बेचा जा रहा हैं। जिसको लेकर ग्राहकों में काफी नाराजगी जाहिर वक्त किये हैं।

*इनका कहना है,*

जब इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारी रजनीश त्रिपाठी से बात किया गया तो उनका कहना हैं कि विभाग के तरफ से हर दुकानों में क्यूआरकोड चस्पा किया गया , और रही बात शराब की तो शराब कभी एक्सपाइरी नहीं होती है केवल बियर 6 महीनों तक ही वैलिड रहता हैं।

*रजनीश त्रिपाठी आबकारी इंस्पेक्टर बुढ़ार*

Post a Comment

0 Comments