Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना जयसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही, नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार*

*थाना जयसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही, नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार* 
शहडोल 

 थाना जयसिंहनगर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 दिनांक 10.05.2026 को फरियादिया द्वारा थाना जयसिंहनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं लापता है। फरियादिया की शिकायत पर तत्काल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 13.05.2026 अपहृता (नाबालिग बालिका) को सफलतापूर्वक दस्तयाब किया गया। पीड़िता के कथनों के आधार पर मामले में पाया गया कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विवेचना के दौरान मामले में पूर्व की धाराओं के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1), 351(3) एवं 3/4 पॉक्सो (POCSO) एक्ट का इजाफा किया गया। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर आरोपी मानसिंह गोंड पिता लाल सिंह गोंड उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मझौली, जिला उमरिया को दिनांक 14.05.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । 
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक  अजय कुमार थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, सउनि. मिथिला प्रसाद, प्रआर.बांके सिंह आरक्षक ऋषिकांत मिश्रा, आरक्षक सुजीत सिंह , आरक्षक धीरसाह, आरक्षक  सुमित गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments