कलेक्टर ने एनआईसी कक्ष में वितरित किए पेंशन प्रमाण पत्र
उमरिया
प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने प्रदेश के 33 लाख से अधिक हितग्राहियो को माह मार्च पेड इन अप्रैल 2026 की कुल राशि 200.71 करोड़ का हितलाभ सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। उमरिया जिले के भी हितग्राहियों को वृध्दावस्था, कल्याणी, दिव्यांगता पेंशन की राशि अंतरित हुई ।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उमरिया एनआईसी कक्ष में देखा एवं सुना गया । इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग अमन कुमार दुबे सहित हितग्राही उपस्थित रहे । इस अवसर पर सावित्री यादव , कृष्णपाल यादव, गंगा बर्मन, लक्ष्मण सोधियां, मीरा बाई सोधियां, मोबीन निवासी, रामरती कोरी, उमरिया को वृध्दावस्था पेंशन, कोरी,वंदना हरीजन को कल्याणी पेंशन, अमित जैसवाल को दिव्यांगता पेंशन का प्रमाण पत्र कलेक्टर श्रीमती सहाय व्दारा वितरित किया गया ।
0 Comments