Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

सन रिसॉर्ट से 17 बोतल अवैध शराब जब्त

सन रिसॉर्ट से 17 बोतल अवैध शराब जब्त
उमरिया

अवैध मदिरा विक्रय एवं धारण के विरूद्ध कार्यवाही कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सवित्री भगत के मार्गदर्शन में वृत्त मानपुर अंतर्गत सन रिर्साट में अनावेदक इंद्रपाल सिंह द्वारा अवैध रूप से मदिरा संग्रहित किया जाना पाए जाने पर आबकारी अधिनियम 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । उक्त कार्यवाही में अनावेदक के कब्जे से 17 बॉटल विदेशी मदिरा व्हिस्किी जप्त किया गया। जिसकी अनुमानित मूल्य रूपये 22,500 है।  कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक दिनकर सिंह तिवारी के नेतृत्व में की गयी। जिसमें आबकारी आरक्षक राजपति प्रजापति, कविता सिंह,अंजली गौतम तथा नगर सैनिक श्री जीवनलाल कोल की भूमिका सराहनीय उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments