• बृद्ध महिला की फरियाद पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने संवेदशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये उसके 10 वर्षीय पोते को सकुशल खोजा
उमरिया
• पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के दिशा-निर्देश में जनसेवा के ध्येय वाक्य को लगातार अपने प्रयासों से सार्थक कर रही है उमरिया पुलिस
दिनांक 09.04.2026 की शाम 65 वर्षीय बृद्धा उमा देवी रजक निवासी मोहनपुरी थाना कोतवाली जिला उमरिया काफी परेशान अवस्था में थाना कोतवाली में उपस्थित होकर सूचना दी गई उनका 10 वर्षीय पोता ओम रजक सुबह से घर से निकला है घर वापिस नही आया है जिसे आस-पड़ोस में खोजा पंरतु कोई पता नही चला रहा। फरियादिया की सूचना पर थाना कोतवाली द्वारा शहर की पेट्रोलिंग में लगी टीम को बच्चे के हुलिया के संबंध में जानकारी देकर बच्चे की खोजबीन में तत्काल रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा बच्चे की उसके निवासी स्थान के आप पास की जगहो में खोजबीन शुरू की गई साथ ही लोगो से बच्चे के संबंध में पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की गई । पुलिस टीम के द्वारा करीब 02-03 घंटे लगातार पता-तलाश हेतु किये गये प्रयासों के परिणामस्वरूप ओम रजक जेल बिल्डिंग के पीछे तरफ दस्तयाब किया गया जिसे आवश्यक कार्यवाही करते हुये उसकी दादी के सुपुर्द किया गया । आवेदिका उमा देवी रजक उम्र 65 साल निवासी मोहनपुरी थाना कोतवाली द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया गया । पुलिस अधीक्षक उमरिया के मार्गदर्शन में उमरिया पुलिस जनसेवा के ध्येय वाक्य को लगातार अपने प्रयासों से सार्थक कर रही है ।
0 Comments