🔸मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से की जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा
डिंडोरी

   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में “आगामी जल गंगा संवर्धन अभियान”, जल संरक्षण तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जल संरक्षण के विभिन्न उपायों और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए।

जिला स्तर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, डीएफओ श्री अशोक सोनवानी, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।