Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दूध के कंटेनरों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त

बीजाडांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 54 पेटी अंग्रेजी शराब, दो वाहन व मोबाइल जप्त
मंडला

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के विक्रेताओं तथा परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बीजाडांडी प्रभारी निरीक्षक अनीता कुड़ापे द्वारा अपने स्टाफ के साथ दिनांक 05/03/2026 की सुबह मुखबिर सूचना पर नेशनल हाईवे-30, खूंटापड़ाव के पास घोंटा तिराहा पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान मैजिक वाहन क्रमांक MP51ZC4766 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दूध के कंटेनरों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 54 पेटी विभिन्न प्रकार की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन चालक मनमोहन झारिया निवासी ग्राम सालीवाड़ा (डिठोरी) थाना नैनपुर जिला मंडला को मौके से पकड़ा गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अवैध शराब के परिवहन को सुरक्षित बनाने तथा पुलिस से बचने के उद्देश्य से एक अन्य टोयोटा ETIOS वाहन क्रमांक WB06F9054 आगे-आगे चल रहा था। पुलिस द्वारा तत्परता व सूझबूझ से उक्त वाहन में सवार प्रिंस गुप्ता एवं संजय दोहरे उर्फ रेड निवासी मंडला को भी पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से 54 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 426 लीटर), दो चारपहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन तथा 15 सिल्वर कलर के दूध के कंटेनर जप्त किए गए। कुल जप्त मशरूका की कीमत अनुमानित ₹9,62,540/- आंकी गई है।
इस संबंध में  आबकारी  एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी संजय दोहरे उर्फ रेड के विरुद्ध थाना कोतवाली मंडला में 04 आबकारी एवं थाना बीजाडांडी में 01 प्रकरण, प्रिंस गुप्ता के विरुद्ध थाना कोतवाली मंडला में 02 प्रकरण तथा मनमोहन झारिया के विरुद्ध 01 आबकारी प्रकरण पूर्व से दर्ज है। तीनों आरोपी आदतन अपराधी पाए गए हैं।

आरोपी
1=मनमोहन झारिया निवासी ग्राम सालीवाड़ा (डिठोरी), थाना नैनपुर, जिला मंडला
2= प्रिंस गुप्ता निवासी मंडला
3= संजय दोहरे उर्फ रेड निवासी मंडला

जप्त सामान
01= 54 पेटी विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब(कुल मात्रा — 426 लीटर)शराब की अनुमानित कीमत ₹2,77,540/-

02= 02 चारपहिया वाहन (मैजिक एवं टोयोटा ETIOS) —अनुमानित कीमत ₹6,50,000/-
03= 03 मोबाइल फोन — ₹35,000/-
04= 15 सिल्वर कलर दूध के कंटेनर

 कुल जप्त मशरूका कीमत — ₹9,62,540/-

Post a Comment

0 Comments