Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

इंदौर एयरपोर्ट के गैर प्रचालन क्षेत्र में लगी आग पर पाया गया काबू

इंदौर एयरपोर्ट के गैर प्रचालन क्षेत्र में लगी आग पर पाया गया काबू
इंदौर

 इंदौर एयरपोर्ट के गैर प्रचालन क्षेत्र में बुधवार शाम  सूखी घास में आग लगने की घटना हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई की।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर एडीएम श्री रोशन राय सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं नियंत्रण कार्य प्रारंभ किया गया।
एयरपोर्ट फायर सर्विस तथा नगर निगम के अग्निशमन दल के संयुक्त प्रयास से लगभग डेढ़ घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
एडीएम श्री रोशन राय के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की हानि नहीं हुई है। आग केवल गैर प्रचालन क्षेत्र में फैली सूखी घास तक ही सीमित रही। इसका प्रभाव न तो रहवासी क्षेत्र पर पड़ा और न ही एयरपोर्ट के प्रचालन क्षेत्र पर।
जिला प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन की सतर्कता से स्थिति शीघ्र ही नियंत्रण में आ गई।

Post a Comment

0 Comments