Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

फुनगा चौकी पुलिस की कार्रवाई — जुआ खेलते 6 लोग धराए

फुनगा चौकी पुलिस की कार्रवाई —  जुआ खेलते 6 लोग धराए 
जैतहरी/अनूपपुर

जिला में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फुनगा चौकी पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
दिनांक 28 फरवरी 2026 को फुनगा चौकी पुलिस कस्बा देहात क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि झिटकू नाला किनारे स्थित ग्राम छुल्कारी में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्क कार्रवाई के चलते 6 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। मौके से 2380 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद कर जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपितों में विजय गौतम,मूलचंद केवट,मोहनलाल पटेल,राकेश कुमार मिश्रा
शिवकुमार उर्फ गोलू कुशवाहा
अश्वनी कुमार सहीस उर्फ रंजीत सहीस
सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते, एएसआई कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह, मणिराम मोगरे एवं आरक्षक वीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments