Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने श्री ललित को सौंपा नियुक्ति पत्र

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने श्री ललित को सौंपा नियुक्ति पत्र 
ग्वालियर

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार को श्री ललित श्रीवास्तव को शासकीय सेवा में शामिल होने का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। श्री ललित को अनुकंपा के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। सहायक जनजाति कार्य विभाग ग्वालियर में रिक्त पद पर उनकी नियुक्ति की गई है। 
 मध्यप्रदेश शासन द्वारा शासकीय सेवा में रहते हुए अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की मृत्यु होती है तो उसके आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान है। ग्वालियर में श्री ललित श्रीवास्तव की माताश्री स्व. अनीता श्रीवास्तव की प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय अरू जिला ग्वालियर में शासकीय सेवा में रहते हुए मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के उपरांत उनके आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। 
 कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने श्री ललित श्रीवास्तव को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि पूरी लगन और मेहनत के साथ शासकीय कार्य को करें। 

Post a Comment

0 Comments