आपात समय में भरोसे की पुलिस—डायल-112 की तत्परता से घायल को समय पर मिला उपचार
सेवा, संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण—चंदेरा क्षेत्र में डायल-112 की त्वरित कार्यवाही
टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निरंतर निर्देशित किया जा रहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन एवं महिलाओं की सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करें
इसी क्रम में दिनांक 09 फरवरी 2026 को प्रातः 11:48 बजे थाना चंदेरा क्षेत्र अंतर्गत सुखानाला के पास एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना थाना चंदेरा में तैनात डायल-112 वाहन को प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही बिना विलंब किए थाना चंदेरा में पदस्थ डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल सहायता हेतु रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर डायल-112 में तैनात आरक्षक श्री राजेश लोधी एवं पायलट श्री अमित लोधी द्वारा पाया गया कि मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ उसे समय पर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया।
डायल-112 टीम की तत्काल प्रतिक्रिया एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप घायल को समय रहते उपचार मिल सका, जिससे उसकी स्थिति को स्थिर करने में सहायता मिली।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं सेवा के प्रति इसी प्रकार की त्वरित, उत्तरदायी एवं संवेदनशील कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी
0 Comments