रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली जब्त
उमरिया
तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सोनी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक उमरिया लखनसिंह के साथ फार्मर रजिस्ट्री हेतु क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम कछरवार - खेरवाखुर्द मार्ग पर रेत से भरी हुई ट्रेक्टर नीले रंग की ट्राली (जिस पर वाहन नंबर अंकित नही था) में लोड खनिज (रेत) को अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। मौके पर आवश्यक दस्तावेज (ट्रांजिट पास/ड्राइविंग लायसेंस/वर्क आर्डर इत्यादि) प्रस्तुत नही किये गये और न ही ट्रेक्टर वाहन में आगे एवं पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर लगा होना पाया गया जिस कारण वाहन को जप्त किया गया। वाहन चालक द्वारा ट्रेक्टर मालिक का नाम वाजिद अली उर्फ पिंटू भाई जान पिता स्व० मो० अली निवासी रमपुरी तहसील बांधवगढ़ बताया गया। मौके पर कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया ट्रेक्टर वाहन को चौकी प्रभारी उप थाना भरौली की सुर्युदगी में दिया गया है।
☑️ उन्होने बताया कि वाहन मालिक वाजिद अली उर्फ पिंटू भाई जान पिता स्व० मो० अली निवासी रमपुरी समय 2.44 बजे (दोपहर ) कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया है जिस पर उल्लेखित किया गया है कि ट्रेक्टर वाहन क्रमांक एमपी 54 ए 9229 खेरवा रेत खदान से उमरिया की ओर आ रहा था, जिस पर रेत लोड थी जिसका परिवहन क्रमांक 4850923914 दिनांक 5 फरवरी 2025 की है। आवेदक द्वारा अपने आवेदन पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन की छाया प्रति, टी०पी०, बिमा की प्रति प्रस्तुत की गई। प्रस्तुत टी0पी0 12.50 बजे का समय जारी होना लेख पाया गया जबकि क्षेत्र भ्रमण के दौरान वाहन पकड़े जाने पर 12.20 बजे का समय रहा है। आवेदक से प्रस्तुत टी०पी० एवं मेरे भ्रमण के दौरान जप्त किए गये वाहन के समय में भिन्नता पाई गयी है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि जप्त किए गये वाहन की टी०पी० चौकी प्रभारी उपथाना भरौली की सुर्युदगी के पश्चात तैयार कराई गयी है।
अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रेक्टर वाहन के संबंध में नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही किए जाने हेतु प्रतिवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु एसडीएम बांधवगढ को प्रेषित किया गया है।
0 Comments