देवलोंद पुलिस द्वारा 10 साल पुराने मामले का फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
शहडोल
दिनांक 28/02/2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, ब्यौहारी के प्रकरण क्रमांक आरसीटी 1314/2016, अपराध क्रमांक 230/2015 धारा 294, 323, 506 भा.दं.सं. में लंबित प्रकरण के आरोपी प्रतिपाल सिंह गोड पिता मोतीलाल सिंह गोड निवासी ग्राम सेजहरी, थाना देवलोंद, जिला शहडोल (म.प्र.) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन था एवं आरोपी न्यायालयीन कार्यवाही से अनुपस्थित चल रहा था। माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट के पालन में पुलिस द्वारा सतत प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, ब्यौहारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही उनि. सुभाष दुबे थाना प्रभारी देवलोंद के नेतृत्व में, प्रधान आरक्षक दिनेश शुक्ला, आरक्षक, दीपक रावत आरक्षक, आदित्य सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 Comments