मौके पर ही नंबर प्लेट लगवाकर नियम पालन कराया सुनिश्चित
मंडला संपादकीय
पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले भर में यातायात नियमों के प्रभावी पालन एवं अपराध नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों के विरुद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडला मुख्यालय स्तर पर एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26/02/2026 को थाना कोतवाली, थाना यातायात एवं थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा विभिन्न चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें थाना कोतवाली द्वारा 35 वाहन, थाना यातायात द्वारा 40 वाहन तथा थाना महाराजपुर द्वारा 26 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 101 बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मंडला पुलिस द्वारा कई वाहनों में मौके पर ही वैध नंबर प्लेट लगवाकर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
साथ ही वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज साथ रखने एवं यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।
मंडला पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील है कि वे अपने वाहनों में वैध नंबर प्लेट लगाकर तथा हेलमेट धारण कर ही वाहन संचालन करें।सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार की चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्री शफीक खान, यातायात थाना प्रभारी श्री ललित धुर्वे एवं थाना प्रभारी महाराजपुर श्री जय सिंह यादव सहित उनकी पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
0 Comments