Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अनुशासन, मेहनत, समय प्रबंधन, और एकाग्रता से मिलती है सफलता- उपायुक्त


विद्यार्थी जीवन का करें सदुपयोग, बनाए उज्जवल भविष्य- श्री जे.पी. यादव
प्रेरणा संवाद का किया गया आयोजन 

शहडोल
 संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्री जेपी यादव की उपस्थिति में कन्या शिक्षा परिसर बुढ़ार में बेहतर जीवन की राह पर आधारित प्रेरणा संवाद का आयोजन किया गया। प्रेरणा संवाद को सम्बोंधित करते हुए उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव ने छात्रावास में  निवासरत बालिकाओ से कहा कि छात्रावास में रहकर अपने जीवन को बेहतर बनाए। उन्होंने कहा की समय का प्रबंधन महत्वपूर्ण और अमूल्य है, जो समय की कद्र करता है, समय उसे ऊंचाइयों का अवसर प्रदान करता है समय के सदुपयोग से साथ तकदीर और तस्वीर दोनों बदलती है। 
 यह उम्र जीवन के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है समय लौट कर नहीं आता, इसलिए उसके एक एक पल का सदुपयोग करना है। माता-पिता ने जिन उम्मीदों और विश्वास से यहाँ आपको भेजा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि समय पालन, आत्म अनुशासन, कड़ी मेहनत और एकाग्र रहकर प्रयास करने से ही सफलता मिलती है।  सही राह पर चलने  से जीवन बेहतर बनता है, जबकि भटकने पर पूरी जिंदगी भटक जाती है। विद्यार्थी जीवन भविष्य बनाने और संवारने का है। आप सब मे अपार क्षमता और संभावनाएं है आत्म अनुशासन विकसित करें और जीवन में अग्रसर हों। जीवन में असफलता मिलने पर हार ना माने, बल्कि असफल होने का कारण ढूंढे  और उनका समाधान करें ।  

श्री यादव ने बच्चों को अपने संघर्ष पूर्ण जीवन की कहानी ज़मीं से आसमां तक सुनाकर प्रेरित किया। श्री यादव ने छात्राओं को कहा कि जो अवसर आपको मिला है उसका लाभ उठाकर जीवन को बेहतर बनायें ।  इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती वर्षा दुबे, शिक्षक एवं कन्या छात्रावास में निवासरत बालिकाए उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments