शहडोल में कांग्रेस समर्थित संगठन को मिली नई ताकत, राम सजीवन शर्मा बने जिला अध्यक्ष
शहडोल
कांग्रेस विचारधारा से जुड़े संगठन राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) ने मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. जगदीश शर्मा ने दिनांक 16 जनवरी 2016 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से राम सजीवन शर्मा को जिला अध्यक्ष, शहडोल (म.प्र.) के पद पर नियुक्त किया है।
नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. जगदीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति, विशेष रूप से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति राम सजीवन शर्मा की निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री शर्मा के नेतृत्व में राहुल प्रियंका गांधी सेना शहडोल जिले में और अधिक सशक्त होगी तथा कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
पं. जगदीश शर्मा ने अपने संदेश में यह भी उल्लेख किया कि राम सजीवन शर्मा अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के साथ करेंगे। संगठन को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम सजीवन शर्मा, वार्ड नंबर 6, रेलवे कॉलोनी, क्यू. नं. बीआरआरएल/18, जिला शहडोल (म.प्र.) के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति से शहडोल जिले में कांग्रेस समर्थित संगठनों के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
बताया गया कि इस नियुक्ति में प्रदेश प्रभारी श्री चन्द्रिका द्विवेदी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलास राठौर जी के सहयोग एवं पूर्व श्रमायुक्त आदरणीय आर. जी. पाण्डेय जी के विशेष मार्गदर्शन एवं योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में राकेश कटारे, अजय अवस्थी, प्रदीप सिंह, आजाद बहादुर सिंह, अनुपम गौतम, रामेश्वर गौतम, जनार्दन शर्मा एवं सुरेंद्र मिश्रा सहित स्थानीय कांग्रेसजन व संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने नियुक्ति का स्वागत करते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में संगठन जिले में सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
उल्लेखनीय है कि राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) का उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा को सशक्त करना, युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना है। राम सजीवन शर्मा की नियुक्ति को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 Comments