संस्कारयुक्त शिक्षा से समाज व देश की प्रगति- भीम सिंह डामोर
पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना हम सबका दायित्व- मुद्रिका सिंह
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रारंभ किए गए “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ जनपद पंचायत सोहागपुर कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल एवं जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री भीमसेन डामोर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा ने कहा कि 12 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित ग्राम विकास पखवाड़े के अंतर्गत एकजुट होकर कार्य करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामों के विकास से ही देश सशक्त और प्रभावशील बनेगा। प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल ने कहा कि जन अभियान परिषद के सदस्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ, जिससे हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री भीम सिंह डामोर ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव है। उन्होंने बताया कि जन अभियान परिषद जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने, निःस्वार्थ सामाजिक कार्य करने तथा युवाओं को चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों से जोड़ने जैसे कार्य कर रही है।
अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक “संकल्प से समाधान अभियान” चलाया जा रहा है, जो चार चरणों में संचालित होगा। इस अभियान के अंतर्गत 62 सेवाओं को चिन्हित किया गया है, जिनका निराकरण ग्राम, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर किया जाएगा।
जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने बताया कि 12 से 26 जनवरी 2026 तक ग्राम विकास पखवाड़े के दौरान ग्राम स्तर पर चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान एवं परिवार संपर्क जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इनमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैविक कृषि, गौ-संरक्षण, स्वदेशी व स्वावलंबन, शिक्षा, संस्कारवान समाज एवं नशामुक्ति जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम को पं. शंभूनाथ शुक्ल विष्वविद्यालय के प्रो. दिलीप तिवारी ने भी सम्बोंधित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जन अभियान परिषद के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सोहागपुर के उपाध्यक्ष श्री शक्ति सिंह, विकासखंड समन्वयक आलोक सोंधिया, ऋतिक दास मिश्रा सहितजन अभियान परिषद के नवांकुर, परामर्शदाता, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीसी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती प्रिया सिंह बघेल ने किया।
0 Comments