Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

उमरिया पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्यवाही करते हुए जुआ फड़ पर जोरदार किया प्रहार


उमरिया अरुण विश्वकर्मा

थाना पाली पुलिस ने कन्ना बहरा–सेमरिया के जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर रेड कार्यवाही कर 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि जंगल के अंदर दरी और तिरपाल बिछाकर रुपये-पैसों की हार-जीत पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना पाली एवं चौकी घुनघुटी की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर अचानक दबिश दी गई। पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान मौके से 03 लाख 02 हजार रुपये नकद,
11 मोटरसाइकिलें ,दरी, तिरपाल, चार्जिंग बल्ब और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। जब्त किए गए कुल मसरूका की अनुमानित कीमत 14 लाख 28 हजार 850 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट की धारा 13-A के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के निर्देश पर जिले भर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और सभी थाना-चौकी प्रभारियों की कार्यवाही पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक राजेशचंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक विजय सेन, तथा थाना पाली एवं चौकी घुनघुटी के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। उमरिया पुलिस की यह कार्यवाही साफ संदेश देती है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments