रात-दिन रहते हैं रेत माफिया सक्रिय , मुरकटिया नाला से निकल रहा रेत
शिवम कुशवाहाशहडोल जिले अंतर्गत धनपुरी थाना अंतर्गत मुरकटिया नाला से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन। सूत्रों की माने तो पहले दिन दहाड़े ही रेत का अवैध तरीके से उत्खनन कर परिवहन किया जाता रहा है,ऐसा नहीं है की पुलिस प्रशासन को इन स्थानीय रेत चोर कहे जाने वाले अपराधी प्रवत्ति के माफियाओं के द्वारा की जा रही रेत की तस्करी की जानकारी न हो बल्कि सब कुछ जानते हुए भी इन रेत माफियाओं को पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारों द्वारा खुल कर सहयोग किया जाता है । इतना ही नही उक्त रेत माफिया आधी रात से सक्रिय हो उठते हैं और समूह बना कर धनपुरी, सिलपरि के मुरकटिया नाला में पूरी व्यवस्था के साथ क्षेत्रों में अपना डेरा जमाते हैं जिनके द्वारा पूरी रात-दिन शराब खोरी की जाती है और आने जाने वाले बाहरी मुसाफिरों के साथ मारपीट वा लूट पाट जैसी घटनाओं को अंजाम देना उनके लिए आम बात हो चली है जिन्हे प्रशासन का खुला संरक्षण मिलने के कारण पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत भी नही कर पाता और इसी के चलते इन रेत कारोबारियों द्वारा हौसला बुलंद रहता हैं पूरी रात ,दिन रेत चोरी करा कर धनपुरी सहित सिलपरि ,क्षेत्र में उत्पाद मचाया जाता है।
जिले के संवेदन शील कलेक्टर व पुलिस अधिक्षक से जनापेक्षा है कि संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय रेत माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
0 Comments