राज्य सरकार महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध- सदस्य जिला योजना समिति
शहडोल जिले की 186936 लाडली बहनों के खाते में 27 करोड़ 34 लाख रूपये राशि की अंतरित
शहडोल
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिला स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओ के आत्मसम्मान एवं सामाजिक सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली योजना के तहत प्रतिमाह 1500 रूपये की राशि अंतरित की जाती है इस राशि का उपयोग बहनें पारिवारिक जीवन की आवश्यकताओ यथा बच्चों की पढाई, घरेलू सामग्रिया, व्यवसाय जैसे जरूरतो को पूरा करने में कर रही हैं।
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार बेटियो, महिलाओ एवं युवाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेको योजना संचालित कर रही है। महिलाए गांवो एवं शहरो में खुद का व्यवसाय संचालित कर स्वावलंबन की दिशा अग्रसर है।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरगामी सोच से वर्ष 2047 तक भारत का विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। विकसित भारत बनाने में महिलाओ का योगदान महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में विभिन्न योजनाओं संचालित कर रही है चाहे वह बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सुकन्या योजना हो। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदाय की जा रही राशि छोटी-छोटी जरूरतो को पूरा करने के लिए बड़ी राशि है। कई महिलाएं लाड़ली बहना योजना की राशि एकत्रित कर खुद का व्यवसाय प्रारंभ किया है महिलाएं अब दूसरो को रोजगार दे रही है जो सराहनीय प्रयास है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माखन नगर (बाबई), जिला नर्मदापुरम में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की बहनों के खातों में राशि का अंतरण किया। प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। साथ ही 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव में वर्चुअली रूप से शहडोल जिले के 186936 लाडली बहनों के खाते में 27 करोड़ 34 लाख 25 हजार 200 रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में माखन नगर (बाबई), जिला नर्मदापुरम में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन को वर्चुअली रूप से देखा एवं सुना।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो ने लाड़ली बहनों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया। लाड़ली बहनों ने कार्यक्रम में उपस्थितजनो को मकर संक्रंति के अवसर पर तिल के लड्डू भी भेंट किया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अखिलेश मिश्रा, परियोजना अधिकारी श्री आनंद अग्रवाल, समाजसेवी श्रीमती निभा गुप्ता, रेखा त्रिपाठी, कविता सिंह, गीता सिंह सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाडली बहना उपस्थित रहीं।
0 Comments