नौरोजाबाद में निकाली गई हिन्दू सम्मेलन यात्रा
उमरिया अरुण विश्वकर्मा
नौरोजाबाद नगर में हिन्दू सम्मेलन यात्रा भव्यता और उत्साह के साथ निकाली गई। इस आयोजन में क्षेत्रवासियों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों की विशेष सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दू माताएं, बहनें एवं आरएसएस के कार्यकर्ता भाई शामिल हुए।।
यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जहाँ जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे नगर में धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश गूंजता नजर आया। वरिष्ठ नागरिकों ने अपने उद्बोधन में समाज को संगठित रहने और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।
0 Comments