कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के दूर दराज से आए आम लोगो की समस्याओं को सुना तथा निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग को प्रेषित किया
उमरिया
जनसुनवाई में राधेश्याम गुप्ता कौडिया ने सीमांकन कराने, मिठाई लाल तोमर लोढा ने वृध्दावस्था पेंशन दिलाने, विजय कुमार विश्वकर्मा कछरवार ने पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, रजिया खान कैंप ने पति की मृत्यु उपरांत सहायता राशि दिलाने, अनिल कुमार मझौलीखुर्द ने पंचायत कर्मी चौकीदार का वेतन दिलाने, लीना दुबे ने चंदवार मे हुए अतिक्रमण को हटाने, कोमल, दुखी लाल , कस्तूदरी, कृश्णा निवासी उमरिया ने सडक की मरम्मत कराने, ज्ञान बाई उर्दना ने लाडली बहना योजना कि राशि दिलाने, लल्लू लाल ग्राम बचहा ने नक्सा तरमीम कराने, दुआसा बैगा मानपुर ने पति की मौत उपरांत संबल योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन किया ।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता,डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।
0 Comments